देश इन दिनों दोहरे मानसिकता के लोगों का शिकार होता नजर आ रहा है जो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में यह पता कर पाने में खुद को असमर्थ साबित पा रहे हैं कि जिसका चयन हुआ वो सही है या जो पूर्व में सत्ता आसीन थे वो सही थे। इसके पीछे कहीं न कहीं समस्याओं का तत्काल समाधान हो जाने की उम्मीद भी है जिसके कारण उन्हें सत्ता में आयी सरकार से यह अपेक्षा है कि वो समाज में व्याप्त सभी समस्याओं का तत्काल निवारण कर दें जो किसी भी सत्तारूढ़ राजनैतिक दल के लिए संभव नहीं।हालांकि लोगों की इस उम्मीद के पीछे कहीं न कहीं सत्तारूढ़ दलों द्वारा जनता से किये गए बड़े बड़े वादे भी शामिल है जो संभवत सत्ता प्राप्ति के लिए हर कोई करता है लेकिन मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब कोई हद से अधिक आपसे अपेक्षा करने लगे और वो जिससे यह उम्मीद करे उसकी पूर्ति कर पाने में थोड़ा विलम्ब करे। तो ऐसे लोगों को
बेबाक बोल ------
पहले तो कोई भी राजनैतिक दल हो आप यह देखे की वो देश का है या नहीं और इसके लिए सीधा सपाट है कि अगर सत्ता में आने के बाद उसके द्वारा किये गए कार्य देशहित में हैं तो आपका चयन बिलकुल सही है और अब दूसरी बात यह कि देश को एक सूत्र में बाँध के चलना हर सत्तारूढ दल की जिम्मेदारी है और जिसने ऐसा नहीं किया वो अपनी कुर्सी नहीं बचा सका जिसका उदाहरण भी देश की जनता के सामनेे है तो ऐसे में परिवार के मुखिया के सामने जिस प्रकार पूरे परिवार को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी होती है,उसी प्रकार देश के मुखिया की भी जिम्मेदारियां होती है और कोई भी योजना पूरी होने में समय तो लगता ही है।इसलिए अब आपने अपना काम कर दिया है ..अब सिर्फ समय देकर मुखिया के उपर भरोसा दिखाये..नहीं तो देश में चुनाव तो हर पांच साल पर आते है और आपके हाथों में उनके किस्मत की रेखा है। 'उम्मीद पे खरे उतरे तो मौका.नहीं तो बाउंड्री के बाहर चौका।

No comments:
Post a Comment